{"_id":"6470ff9c21ba10f3b00f7666","slug":"uproar-over-the-absence-of-doctors-in-the-district-hospital-shamli-news-c-26-1-smrt1046-3511-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर हंगामा
Sat, 27 May 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान नेता
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति को लेकर हंगामा किया। सीएमएस डॉ. अंजू जोधा को ज्ञापन देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी और किसान नेता विनोद निर्वाल के साथ कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति को लेकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की लगातार अनुपस्थिति के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक ज्यादातर अनुपस्थित रहते हैं और निजी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देते हैं। सरकारी चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का बाजारीकरण कर रखा है। चिकित्सकों के अभाव में फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार कर रहे हैं। जिसकी वजह से मरीजों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है।
न्होंने सीएमएस से सरकारी अस्पतालों में नियुक्त अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। अमित बेनीवाल, मोहित पंवार, योगेश भारद्वाज, निशांत तोमर, रिजवान आदि मौजूद रहे।