फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over serving non-veg biryani to car-riding youth, seller detained

Shamli News: कार सवार युवकों को नॉन वेज बिरयानी देने पर हंगामा, विक्रेता हिरासत में

Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar over serving non-veg biryani to car-riding youth, seller detained
कांधला (शामली)। कस्बे के बस स्टैंड पर कार सवार पांच दोस्तों ने वेज बताकर नॉनवेज बिरयानी देने पर हंगामा कर दिया। कार सवार युवकों ने विक्रेता के साथ धक्कामुक्की की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया और बिरयानी विक्रेता को हिरासत में ले लिया। कार सवार युवक हरिद्वार से गंगा स्नान कर हरियाणा लौट रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा के जिला पानीपत के गांव समालखा निवासी अनुज पुत्र सुरेंद्र अपने अन्य चार दोस्तों के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वे कांधला में बस स्टैंड पर रुके। वहां पर उन्हें खाने का सामान खरीदना था। इस दौरान एक रेहड़े पर वेज बिरयानी का फ्लैक्स लगा देखकर उन्होंने बिरयानी विक्रेता से पूछा कि बिरयानी वेज है या नाॅनवेज तो उसने वेज बिरयानी बताई। इसके बाद पांचों युवकों ने वेज बिरयानी देने को कहा। एक युवक को शक होने पर उसने तनवीर से बिरयानी खोलकर दिखाने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिससे उनका शक और गहरा गया। उन्होंने बिरयानी का भगौना खोलकर देखा तो उसमें चिकन दिखाई दिया। इसे लेकर युवकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने बिरयानी विक्रेता के साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसी दौरान अनुज त्यागी ने डायल 112 पर मामले की शिकायत की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के साथ ही लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी तनवीर के रेहड़े को उसकी दुकान में खड़ा कराया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद कार सवार युवक हरियाणा के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा फैक्टरी में काम करते हैं पांचाें दोस्त
हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा निवासी अनुज ने बताया वह अपने साथी कमल निवासी उन्नाव, महेश निवासी वाराणसी, राजू निवासी दिल्ली, संजय निवासी समालखा के साथ शनिवार को हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गए थे। सावन के महीने में सभी दोस्त व्रत रखते हैं। कांवड़ की भीड़ के बाद वे जल लेने गए थे। वे पांचों दोस्त समालखा फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार को समालखा जाते समय भूख लगने पर कांधला में खाना खाने के लिए रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed