फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over hospital, ACMO seized

अस्तपाल पर हंगामा, एसीएमओ ने किया सीज

Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar over hospital, ACMO seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत प्रकरण में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पर हंगामा किया। मामले में जानकारी के बाद एसीएमओ ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल सीज कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन किया जाएगा।
कस्बे के मोहल्ला से शेखजादगान निवासी नफीसा की पुत्री रेशमा निजी कारणों के चलते अपने मायके में रह रही थी। 3 दिन पूर्व रात्रि में प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने मयूर तिराहा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। चिकित्सक पर गलत उपचार दिए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा प्रदर्शन किया था। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ित पक्ष को शांत किया था।
विज्ञापन

नफीसा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बृहस्पतिवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंच कर हंगामा प्रदर्शन किया। मामले में भाकियू कार्यकर्ता विनोद ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। मामले में कार्रवाई करते हुए एसीएमओ ने चिकित्सालय पहुंचकर उसे सीज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed