{"_id":"61e5c4777cde38497426ab51","slug":"uproar-over-death-of-woman-in-private-hospital-shamli-news-mrt5737747145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
शामली हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन।
- फोटो : SHAMLI
निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
शामली। शहर के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। एसडीएम सदर ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई।
सोमवार सुबह कांधला थानाक्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी मोहम्मद जैद ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी भूरी को प्रसव पीड़ा होने पर शामली में मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर में आपरेशन से महिला के बच्ची हुई। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को गंभीर हालत में लेकर मेरठ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद महिला इलाज के लिए तड़पती रही, लेकिन अस्पताल में उस समय कोई चिकित्सक नहीं था।
जब महिला मरणासन्न हालत में पहुंच गई तो उसे रेफर कर दिया। हंगामे की सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार भी निजी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।