{"_id":"6a8a006d57869f0fdd01a96d","slug":"uproar-over-death-of-innocent-child-due-to-injection-shamli-news-c-26-1-sal1002-172484-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इंजेक्शन से मासूम की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इंजेक्शन से मासूम की मौत पर हंगामा
Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। आदर्श मंडी क्षेत्र के टिटौली गांव निवासी व्यक्ति ने बिडोली बस स्टैंड स्थित क्लिनिक के चिकित्सक पर एक वर्षीय बेटे को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगने के बाद बालक की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस चिकित्सक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
टिटौली निवासी राममेहर के अनुसार उसका एक वर्षीय बेटा लक्की बीमार था। परिजन शनिवार को उसे उपचार के लिए क्लिनिक पर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि चिकित्सक ने बालक को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए शामली ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।
बालक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। एसीपी सुमित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। सीएमओ ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।