{"_id":"6a480c394516c4a9e508893e","slug":"uproar-over-allegations-of-urea-black-marketing-shamli-news-c-26-1-sal1002-168979-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, हंगामा
Sat, 04 Jul 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
जिजोला में यूरिया की गाड़ी को रोककर हंगामा करते किसान। किसान
- फोटो : samvad
चौसाना। उदपुर सहकारी समिति से उठाई गई 21 कट्टे यूरिया की खेप दूसरे क्षेत्र ले जाए जाने के आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। उदपुर सहकारी समिति के सभापति सतीश और उदपुर व सकौती के किसानों ने पिकअप का पीछा कर उसे जिजौला में रोक लिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को चौकी में खड़ा करा दिया।
किसानों का आरोप था कि अजीजपुर के किसानों की आईडी पर 21 कट्टे यूरिया उठाकर समिति क्षेत्र से बाहर भेजी जा रही थी। मौके पर मौजूद तेजपाल, संजीव, रामकुमार, मांगेराम, जिलेसिंह, चन्दरपाल, रामबीर, अंकित, नसीम और जुहर समेत अन्य किसानों ने कहा कि सामान्य किसानों को पांच बीघा भूमि पर केवल दो कट्टे यूरिया मिलती है, जबकि दो आईडी पर 21 कट्टे जारी कर दिए गए। किसानों ने इसे खाद की कालाबाजारी बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पिकअप चालक ने बताया कि यूरिया हरसाना के एक किसान के यहां ले जाई जा रही थी। हंगामे की सूचना पर समिति के चेयरमैन मनोज भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। कहा कि मामले की जांच कराई कराई जाएगी।

जिजोला में यूरिया की गाड़ी को रोककर हंगामा करते किसान। किसान- फोटो : samvad
विज्ञापन