फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar at the police station due to non-arrest of the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को थाने पर हंगामा

Sun, 21 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station due to non-arrest of the accused
बाबरी। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव चूनसा निवासी प्रयास मलिक की पांच दिन पूर्व ही गाजियाबाद के गांव पतला निवासी कोमल के साथ हुई थी। आरोप है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद ससुराजनों ने प्रयास मलिक को प्रताड़ित किया। जिस पर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। प्रयास की बहन की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

शनिवार को युवक के परिजनों ने बाबरी थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझा-बुझाकर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन अपने घर लौट गए। बाद में सब इंस्पेक्टर कैलाशचंद गौतम ने चूनसा जाकर मृतक के परिजनों से मोबाइल कॉल हिस्ट्री व अन्य जानकारियां जुटाई। हंगामा करने वालों में मृतक के जीजा मंटू, राजीव व ग्राम प्रधान नरेंद्र उर्फ भूरा व अन्य ग्रामीण सलेक चंद, श्रीपाल, अनिल, देवेंद्र, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed