{"_id":"67b8d277a1df55e76c00701f","slug":"uproar-among-sanitation-workers-against-the-chairman-shamli-news-c-26-1-sal1002-137380-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चेयरमैन के विरोध में सफाई कर्मचारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चेयरमैन के विरोध में सफाई कर्मचारियों का हंगामा
विज्ञापन
कैराना में पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध हंगामा करते सफाई कर्मचारी-संवाद
कैराना। नगर पालिका चेयरमैन शमशाद अंसारी पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष के साथ गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया। बाद में सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर चेयरमैन के विरुद्ध तहरीर दी।
शुक्रवार शाम नगर पालिका परिसर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। उत्तर प्रदेश की सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल ने बताया कि वह अवकाश पर था। फिर भी शाम 4:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी ने उसे अपने घर बुलाया और गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
इससे पहले भी कई बार उसे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। बाद में करीब 50 सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर अध्यक्ष के विरुद्ध कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी, नगर पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी ने बताया कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उनके ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद है।ज