{"_id":"661da463de9f7448230e8fd4","slug":"uproar-among-family-members-over-death-of-mother-and-child-in-private-hospital-shamli-news-c-26-1-smrt1048-119587-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा
Tue, 16 Apr 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
थाना भवन के सोहजनी उमरपुर निवासी आसमा का फाइल फोटो
थानाभवन। कस्बे के निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान अस्पताल में बच्चे के बाद जच्चा की भी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तरफ से अभी थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
कस्बे में सिटी गार्डन के पास स्थित निजी अस्पताल में रविवार को गांव सोहंजनी उमरपुर निवासी आसमा (35) पत्नी राशिद को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। महिला का रात में ऑपरेशन किया गया, जिसमें बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के कुछ देर बाद ही आसमा की भी तबीयत बिगड़ गई और उसकी भी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अस्पताल में पहले भी हो चुकी मौत, समझौते के चलते नहीं हुई कार्रवाई
थानाभवन। इस अस्पताल में पूर्व में इलाज के दौरान कई मौत हो चुकी है। 2023 में क्षेत्र के गांव मसावी निवासी व्यक्ति का पित्त की थैली का ऑपरेशन इसी अस्पताल में हुआ था। उसके लीवर की नस कटने के कारण कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई थी। रायपुर निवासी एक महिला की भी छह महीने पहले अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके अलावा भी इस तरह के मामले हो चुके हैं, लेकिन बिचौलियों की मदद से परिजनों से समझौता कर लिए जाने से अस्पताल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। यह भी बताया गया है कि अस्पताल अन्य किसी चिकित्सक की डिग्री पर चलाया जा रहा है। इसी तरह कस्बे में अन्य चिकित्सक की डिग्री पर कई निजी अस्पताल चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
थानाभवन में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ