{"_id":"62966cc1b56ec00fe3091a7f","slug":"upma-sharma-got-state-level-award-for-innovation-shamli-news-mrt5910003132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाचार के लिए उपमा शर्मा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचार के लिए उपमा शर्मा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
विज्ञापन
राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में सम्मानित प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा।
- फोटो : SHAMLI
नवाचार के लिए उपमा शर्मा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को लखनऊ के अंबर होटल में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के नवाचारी शिक्षकों ने अपने नवाचारों, शिक्षण विधियों, विद्यालय में दिए गए उनके योगदान एवं कार्यों को प्रस्तुत किया। उपमा शर्मा ने जनपद शामली का प्रतिनिधित्व करते हुए ने कार्यशाला में अपने शिक्षण के दौरान किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण करते हुए अपने विद्यालय के कार्यों और उपलब्धियों को बताया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में निजी विद्यालयों से अधिक सुविधाएं छात्र-छात्राओं को दी गई हैं।
एलईडी, प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास, वाटर कूलर, इन्वर्टर और सुंदर भौतिक परिवेश उपलब्ध है। इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा उप्र अमरेंद्र सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग अजय सिंह ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उपमा शर्मा को 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।