फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UPCL Project Manager removed over negligence in the construction of Bhainswal Sports Stadium.

Shamli News: भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण में लापरवाही पर यूपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर हटाए

Tue, 29 Sep 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 29 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
UPCL Project Manager removed over negligence in the construction of Bhainswal Sports Stadium.
शामली। भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण में उच्च गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग नहीं करने और कार्य में देरी होने पर शासन ने यूपीसीएल (उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर तैनात प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण प्रकाश शर्मा को हटाते हुए लखनऊ संबद्ध किया गया है। उनकी जगह हेमंत शाडिल्य को भेजा गया है। हेमंत शाडिल्य मंगलवार को शामली पहुंचकर भैंसवाल खेल स्टेडियम में निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के तहत भैंसवाल खेल स्टेडियम को वर्ष 2022 में स्वीकृति मिली थी। स्टेडियम के लिए 24 करोड़ 95 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसमें 20 करोड़ रुपये की मूल स्वीकृति के सापेक्ष पांच करोड़ की धनराशि करीब एक साल पहले अवमुक्त की गई थी। यूपीसीएल की ओर से आगरा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया था। निर्माण एजेंसी ने पांच करोड़ रुपये की धनराशि खर्च दिखाते हुए दूसरी किस्त की धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए शासन ने बिजनौर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को तृतीय पक्ष के रूप में जांच की जिम्मेदारी दी थी। गत 23 सितंबर को थानाभवन विधायक अशरफ अली ने लखनऊ में प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात कर भैंसवाल खेल स्टेडियम में मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं होने की शिकायत की थी। विधायक की शिकायत और जांच समीति की रिपोर्ट के बाद खेल मंत्री की रिपोर्ट पर शासन ने कार्रवाई करते हुए यूपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण प्रकाश शर्मा को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप क्रीड़ाधिकारी अश्वनी त्यागी बताया कि शासन के निर्देश पर आगरा से तबादले पर आए हेमंत शाडिल्य को सहारनपुर मंडल का नया प्रोजेक्ट मैनेजर बनाया गया है। मंगलवार को शाम चार बजे वह विधायक अशरफ अली के साथ भैंसवाल खेल स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे।

जांच में गुणवत्ता की ईंटें नहीं मिलने की बात
उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रोजेक्ट मैनेजर और जेई निर्माण कार्य की तरफ पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे थे। निर्माण में उच्च गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग नहीं किए जाने की बात भी सामने आई है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक बाउंड्रीवॉल का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि मल्टीपर्पज बैडमिंटन और वॉलीबाॅल का कार्य भी प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि एकेडमी ब्लॉक का करीब 30 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते प्रोजेक्ट मैनेजर पर कार्रवाई की गई, जबकि जेई श्याम कुमार को निर्माण कार्य की देखरेख में लापरवाही पर चेतावनी दी गई है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर की टीम अब मामले की जांच करेगी।


दस माह में दूसरे प्रोजेक्ट मैनेजर पर कार्रवाई
भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण में लापरवाही के मामले में करीब दस माह पहले भी सहारनपुर यूपीसीएल के तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर मथन सिंह को हटाया जा चुका है। अब तरुण प्रकाश शर्मा को हटाए जाने के बाद इस मामले में यूपीसीएल के दूसरे प्रोजेक्ट मैनेजर पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed