{"_id":"63090baee4bcff3b37170991","slug":"upadhyay-make-the-society-strong-sanjay-shamli-news-mrt6025998177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजुट होकर समाज को मजबूत बनाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजुट होकर समाज को मजबूत बनाना है
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मोहल्ला बनखंडी में शुक्रवार को उपाध्याय चेतना मंच के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष जसवीर उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय किया कि 28 अगस्त को मेरठ में समाज के सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर एकता में सहयोग देंगे।
उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि मेरठ में प्रस्तावित सम्मेलन के लिए शामली से जिलाध्यक्ष जसवीर उपाध्याय जंधेड़ी के नेतृत्व में टीम पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी भी टीम के साथ सम्मेलन में पहुंचें। बैठक में उन्होंने कोमल उपाध्याय को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
वहीं, जिलाध्यक्ष जसवीर उपाध्याय जंधेड़ी ने बताया कि मेरठ सम्मेलन सुबह दस बजे श्री रामलीला भवन ट्रस्ट सदर मेरठ में होगा। प्रदेश सचिव विपिन पुंडीर ने कहा कि हम सभी को संगठित होकर समाज की एकता बनानी है। वहीं, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है। इस दौरान प्रदेश सचिव विपिन पुंडीर, जयपाल फौजी, ओम सिंह उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, कंवरपाल उपाध्याय, सहेंद्र उपाध्याय, ओमपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।