{"_id":"66fe836b3313a03408079c67","slug":"up-young-man-spitting-on-roti-while-making-it-in-shamli-after-watching-the-video-people-will-call-it-shamefu-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शामली में रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा युवक, वीडियो देखकर कहेंगे शर्मनाक, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शामली में रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा युवक, वीडियो देखकर कहेंगे शर्मनाक, पुलिस से शिकायत
Thu, 03 Oct 2024 05:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:14 PM IST
सार
थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सब जानते हैं कि कार्रवाई तय है, फिर भी ऐसे लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
रोटी बनाते समय थूकता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में विजय चौक के निकट मुस्लिम होटल पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी होटल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में रोटी बनाते समय कर्मचारी नीचे की तरफ झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह रोटी पर थूक रहा है। बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता विशाल निर्वाल, दीपक, हिमांशु, लवी शर्मा व वंश कुमार आदि ने तहरीर में कहा कि यह होटल विजय सिनेमा के निकट स्थित है। उन्होंने होटल के एक कर्मचारी को रोटी बनाते समय उस पर थूकते हुए देखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।