Shamli: हिस्ट्रीशीटर ने मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
पीड़ित व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। उसने कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि उससे दो लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में कांधला कस्बे के एक हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने, दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो वायरल किया है। युवक का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कस्बा निवासी युवक का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने उसके परिवार की महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार शाम वह अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में उसको पकड़ कर मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
वहीं पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल किया है। पीड़ित का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर के परिवार के सभी लोग आपराधिक किस्म के हैं, जो आए दिन उसे और उसके परिवार को परेशान करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें
पीड़ित ने अपना वीडियो वायरल करते हुए हिस्ट्रीशीटर से बचाने की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की भी मांग की है। पीड़ित ने कहा कि उसके पास अब अपने बच्चों सहित जहर खाकर आत्महत्या करने का ही विकल्प बचा है या फिर कांधला कस्बे से पलायन कर जाएंगे। पुलिस-प्रशासन के द्वारा हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई न करने से कांधला कस्बे के लोगों में भी आक्रोश है। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।