फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Shamli police have case filed against eight students in case of misdemeanor

Shamli: छात्र से कुकर्म के मामले में बड़ा राज उजागर, आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Wed, 23 Aug 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

Shamli News : छात्र से कुकर्म किए जाने के मामले में एक और बड़ा राज उजागर हुआ है। पुलिस ने आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन
UP: Shamli police have case filed against eight students in case of misdemeanor
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में एक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र के साथ मारपीट और शारीरिक शोषण के मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। आरोप है कि छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म भी किया गया था। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्य के ब्यान दर्ज किए और उसके बाद छात्रों से पूछताछ की। जांच के बाद छात्रों को पकड़ने की बात पुलिस कह रही है। 

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोर क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। छात्र ने परिजनों के साथ डीएम को शिकायती पत्र देते हुए विद्यालय में ही पढ़ने वाले कुछ युवकों पर लूडो खेलते समय विवाद हो जाने पर मारपीट व कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया था।

आरोप था कि उसके पुत्र के क्लास के तीन छात्रों ने निवस्त्र करके कुकर्म किया था। इसकी शिकायत सीनियर छात्रों से की तो उन्होंने भी दोबारा मानसिक दबाव बनाते हुए कुकर्म किया। यहीं नहीं कक्षा 11 के छात्रों ने भी इस बात की जानकारी लगने का फायदा उठाते हुए विद्यालय की छत पर ले जाकर कुकर्म किया और पुलिस या शिक्षकों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छत से लटका दिया।

आरोप है कि यह घटना गत 25 जुलाई से लेकर 17 अगस्त के बीच हुई। करीब 23 दिनों तक मानसिक परेशानी को झेलते हुए छात्र ने गत 20 अगस्त को घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। जिससे वहां हडकंप मच गया और छात्रों को 15 दिन के लिए निलंबित कर उनके घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

डीएम ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को जांच के बाद कठोर कार्रवाई करने निर्देश दिए। मामला पुलिस अधीक्षक अभिषेक के संज्ञान में भी लाया गया। जिसके बाद थाना आदर्शमंडी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

वहीं, पुलिस ने बुधवार को विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्य व शिक्षकों के ब्यान दर्ज किए और उसके बाद छात्रों को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और यदि छात्र आरोपी है तो उनको बख्शा नहीं जाएगा। कुकर्म, मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed