फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Nws: 50 farmers of Shamli reached the officers, said sir, we are not dead, we are alive...

UP News: अफसरों के पास पहुंचे शामली के 50 किसान, बोले साहब हम मरे नहीं, जिंदा हैं...जानें क्या है मामला

Thu, 19 Sep 2024 10:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 10:33 PM IST
सार

गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव में 50 जिंदा किसानों को सूची में मृत दर्शा दिया गया। किसानों ने हंगामा किया तो सूची का दोबारा सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
UP Nws: 50 farmers of Shamli reached the officers, said sir, we are not dead, we are alive...
समिति कार्यालय पहुंचे किसान और ज्ञापन देखते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव का बिगुल बज चुका है। डेलीगेट चुनाव के लिए शामली क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को मतदाता सूची में मृत दिखाते हुए नाम काट दिए। पता चलने पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान शामली समिति कार्यालय पर पहुंचे और डीसीओ, सचिव का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही धरना भी दिया। डीसीओ ने जांच के आदेश दिए। किसानों की मांग पर सूची को बोलकर किसानों से सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष कालेंद्र सिंह मलिक और प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, जिला उपाध्यक्ष अमरदीप लाटियान के नेतृत्व में तितावी क्षेत्र के बुडीना कलां और अन्य गांव के किसान शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। आरोप लगाया कि जिंदा किसानों को भी मतदाता सूची में मृत दर्शा दिया गया। किसानों ने समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह और डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा को मौके पर बुलाकर घेराव किया और धरने पर बैठ गए। किसानों के अनुसार शामली गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट चुनाव आगामी तीन अक्तूबर, डायरेक्टर चुनाव 16 अक्तूबर, उपसभापति और सभापति के चुनाव 17 अक्तूबर को होंगे। आरोप है कि डेलीगेट के चुनाव के लिए 50 से ज्यादा जिंदा किसानों को मृत बताते हुए मतदाता सूची से नाम काट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मांग पर डीसीओ के निर्देश पर समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने बुडीना कलां के किसानों के नाम बोलकर सुनाए गए और सत्यापन कराया। बाद में डीसीओ रणजीत सिंह ने सचिव को बुडीना कलां गांव में टीम भेजकर पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन देते हुए शुद्धिकरण करके लिस्ट तलब की है। इस दौरान मानसिंह मलिक, अमरदीप लटियान, अजय मलिक समेत आदि किसान मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed