{"_id":"617968dfe3c451214d38d1ae","slug":"up-news-women-protest-against-tehsil-team-in-jijoula-village-of-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: खलिहान की सीमाबंदी करने पर हंगामा, महिलाओं ने उखाड़ फेंके पोल और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: खलिहान की सीमाबंदी करने पर हंगामा, महिलाओं ने उखाड़ फेंके पोल और फिर...
Wed, 27 Oct 2021 08:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:27 PM IST
सार
शामली में महिलाओं ने तहसील की टीम का विरोध किया और इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। वहीं महिलाओं ने पोल तक उखाड़ फेंके। राजस्व विभाग की टीम ने खलिहान पर खड़ी चारे की फसल पर ट्रैक्टर चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में चौसाना के जिजौला गांव में बुधवार को तहसील की टीम खलिहान की सीमाबंदी करने पहुंची तो हंगामा हो गया। इस दौरान महिलाओं ने पोल उखाड़ फेंके।
विज्ञापन
चौसाना के जिजौला गांव में खलिहान पर यासीन पक्ष ने कब्जा करते हुए फसल उगा रखी थी। जिसकी शिकायत राजस्व विभाग से की गई थी। राजस्व विभाग की जांच में शिकायत सही पाई गई। एक सप्ताह पूर्व कार्रवाई करते हुए तहसीलदार अजय शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर खलिहान पर खड़ी चारे की फसल पर ट्रैक्टर चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया था।
विज्ञापन
वहीं आरोपियों को दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद आज यानी बुधवार को ग्राम सचिव इसरार व ग्राम प्रधान आदिल राणा के नेतृत्व में खलिहान पर खेल मैदान बनाने के उद्देश्य से सीमाबंदी का कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बजट विकास का, लगवा दिए होर्डिंग, सरकारी धन के 1.10 करोड़ रुपये का दुरुपयोग
इसी दौरान यासीन पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तार और बाड़ के कार्य कराए जाने का विरोध किया। पोल भी उखाड़ कर फेंक दिए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। विरोध बढ़ता देख ग्राम सचिव से बात करते हुए कार्य को रुकवा दिया गया। ग्राम सचिव इसरार का कहना है कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर खेल मैदान बनाने के लिए सीमाबंदी का कार्य कराया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: करवाचौथ के दिन पति का मर्डर: प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम, खौफनाक है पूरी कहानी, सच जानकर हर कोई हैरान