{"_id":"66fd32d9907db8355f0bd762","slug":"up-news-shamli-district-border-will-be-expanded-proposal-will-be-presented-before-cm-yogi-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शामली जिले की सीमा का होगा विस्तार, सीएम योगी के सामने प्रस्तुत होगा प्रस्ताव, मिलेगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शामली जिले की सीमा का होगा विस्तार, सीएम योगी के सामने प्रस्तुत होगा प्रस्ताव, मिलेगी हरी झंडी
Wed, 02 Oct 2024 05:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:19 PM IST
सार
शामली सीमा विस्तार की फाइल में मानचित्र, बुकलेट अन्य पत्रावली शामिल होंगी। बाद में सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद ही आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली सीमा विस्तार के लिए शासन में गए प्रस्ताव को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद सीमा विस्तार को हरी झंडी मिल जाएगी। इस साल के आखिर तक प्राधिकरण की सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल शामली नगर पालिका परिषद की सीमा खत्म होने के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा शुरू होती है। प्राधिकरण की सीमा खत्म होने के बाद जिला पंचायत की सीमा शुरू होती है। नए सीमा विस्तार की बात करें तो मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार में कैराना नगर पालिका परिषद और कैराना तहसील का यमुना ब्रिज और शामली नगर पालिका परिषद, बनत नगर पंचायत और जिले के 53 गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का बलवा बाईपास, मेरठ-करनाल का टपराना- शामली बाईपास और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने वाला बलवा बाईपास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि सीमा विस्तार की फाइल में मानचित्र, बुकलेट अन्य पत्रावली शामिल होंगी। बाद में सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद ही आपत्तियां मांगी जाएंगी।
शामली शहर में प्राधिकरण की सीमा ऐसे शुरु होती है
- करनाल रोड पर आर के डिग्री कालेज से पूर्वी यमुना नहर से आगे
- भैंसवाल रोड शामली मंडी के सामने से जिला मुख्यालय
- मेरठ रोड पर सरस्वती विद्या इंटर कालेज से सिभांलका गांव से आगे तक
- पानीपत रोड पर गुलजारी वाला शिव मंदिर से आगे
- मुजफ्फरनगर रोड पर कुडाना मोड से एसटी तिराहा से आगे तक
- दिल्ली रोड पर देशभक्त इंटर कालेज से आगे करमूखेडी गांव से आगे
- करनाल रोड पर आर के डिग्री कालेज से पूर्वी यमुना नहर से आगे
- भैंसवाल रोड शामली मंडी के सामने से जिला मुख्यालय
- मेरठ रोड पर सरस्वती विद्या इंटर कालेज से सिभांलका गांव से आगे तक
- पानीपत रोड पर गुलजारी वाला शिव मंदिर से आगे
- मुजफ्फरनगर रोड पर कुडाना मोड से एसटी तिराहा से आगे तक
- दिल्ली रोड पर देशभक्त इंटर कालेज से आगे करमूखेडी गांव से आगे