फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Made physical relations on the pretext of marriage, then retracted, woman poisoned herself

UP News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर मुकर गया, महिला ने कलक्ट्रेट में आकर जहर खाया

Mon, 23 Sep 2024 04:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Sep 2024 04:50 PM IST
सार

झिंझाना के एक युवक ने विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसाया और होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मुकर गया। महिला ने कलक्ट्रेट में आकर जहर खा लिया तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
UP News: Made physical relations on the pretext of marriage, then retracted, woman poisoned herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने पर एक महिला ने कलक्ट्रेट में जहर खा लिया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के यमुनानगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने सोमवार दोपहर को शामली आकर कलक्ट्रेट में जहर खा लिया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद वह फेसबुक के माध्यम से झिंझाना के रहने वाले समीर के संपर्क में आई। समीर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और दिल्ली ले जाकर होटल में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी से वह शादी करने की बात कहती तो वह हर बार टाल देता था। उसने उसके खिलाफ दो साल पहले पुलिस में दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था, लेकिन बाद में समझौता होने पर वह जेल से बाहर आ गया था।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन अब उसने शादी करने से फिर इंकार कर दिया। उसके साथ मारपीट करता है व जान से मारने की धमकी देता है। अधिकारियों के यहां शिकायत करने पर भी उसे न्याय नहीं मिला।

इसके चलते उसने कलक्ट्रेट में जहर खा लिया। एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एक महिला के जहर खाने का मामला जानकारी में आया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed