{"_id":"66d45d3856449d20b90deb35","slug":"up-news-love-sex-and-betrayal-the-girl-got-married-somewhere-else-again-love-sex-and-betrayal-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: लव, सेक्स और धोखा... युवती ने कहीं और शादी की... फिर से लव, सेक्स और धोखा, नतीजा घर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लव, सेक्स और धोखा... युवती ने कहीं और शादी की... फिर से लव, सेक्स और धोखा, नतीजा घर टूटा
Sun, 01 Sep 2024 05:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:56 PM IST
सार
मेरठ में तैनात पीएसी के एक सिपाही ने सात साल तक युवती का यौन उत्पीड़न किया। शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पीएसी के सिपाही पर शादी का झांसा देकर शादी तुड़वाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसके गांव का युवक पीएसी में सिपाही है और वर्तमान में मेरठ में तैनात है। आरोपी सात साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवत के घर वालों को इसका पता चला तो उन्होंने उसकी शादी कर दी। इसे बाद भी आरोपी उसकी ससुराल आया और रोज फोन पर भी बात करता रहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने का झांसा दिया और उसे शामली बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके ससुराल वालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और उसे मायके वापस भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसकी शादी तक तुड़वा दी। अब आरोपी उससे शादी नहीं कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।