{"_id":"60dac7ee8ebc3eb83e42d720","slug":"up-news-excavation-has-started-in-khokhar-river-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली : आखिर शुरू हुई खोखरी नदी की खुदाई, ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली : आखिर शुरू हुई खोखरी नदी की खुदाई, ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध और फिर...
Tue, 29 Jun 2021 12:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:42 PM IST
सार
ग्रामीणों के विरोध के बावजूद खोखर नदी में खुदाई शुरू हो गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन
शामली में खोखर नदीं की खुदाई शुरू।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के चौसाना गांव में खोखरी नदी की खुदाई का काम फिर शुरू कर दिया गया है। पूर्व में दो बार ड्रेनेज खंड की टीम नदी की खुदाई के लिए पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते काम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार सुबह ड्रेनेज खंड की टीम फिर से नदी की खुदाई के लिए पहुंची। इसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और काफी देर तक काम शुरू नहीं हो सका। वहीं बाद में ड्रेनेज खंड के अधिकारियों ने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन
इसके बाद चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को तितर-बितर किया। पुलिस की मौजूदगी में नदी क्षेत्र में रखे गए बिटौड़े आदि सामान को हटवाया गया। दो जेसीबी की मदद से नदी की खुदाई का काम शुरू करा दिया गया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सहारनपुर क्षेत्र से आ रही खोखरी नदी चौसाना क्षेत्र में पूरी तरह खत्म हो चुकी है। नदी क्षेत्र में लोगों ने स्थाई एवं अस्थाई निर्माण भी कर लिए हैं। ड्रेनेज खंड नदी के पुराने स्वरूप को बहाल करने का प्रयास कर रहा है।