{"_id":"6184da22ad7a1f13d704b47f","slug":"up-news-a-youth-has-died-in-road-accident-in-shamli-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में हादसा: भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, युवक की मौत, मासूम बेटे और पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में हादसा: भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, युवक की मौत, मासूम बेटे और पत्नी की हालत गंभीर
Fri, 05 Nov 2021 12:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:45 PM IST
सार
शामली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बागपत के एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार साल के मासूम और पत्नी की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम के पास सड़क दुर्घटना में बागपत के रमाला गांव निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
बागपत के गांव रमाला निवासी भरतवीर सिंह (27 वर्ष) पुत्र नाहर सिंह अपनी पत्नी व चार वर्षीय बेटे के साथ बहन की कोथली देने के लिए शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शामली के लिए रवाना हुआ था। पुलिस के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे कस्बा एलम में प्रियंका गैस गोदाम के समीप अत्यधिक कोहरा होने के कारण खेत से आ रही विपरीत दिशा में भैंसा-बुग्गी से बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने भरतवीर को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें