{"_id":"60d59647b4969454794839f7","slug":"up-news-a-young-man-has-died-of-power-line-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 25 Jun 2021 02:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:10 PM IST
सार
यहां एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शामली में विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां कांधला क्षेत्र में एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी सचिन परिवार के साथ पंजाब में भट्ठे पर काम करता था। वह आज सुबह सात बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकअप गाड़ी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
बताया गया कि गंगेरू मार्ग स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल के निकट खंभे से तार टूटकर लटका हुआ है। सचिन पिकअप पर ऊपर एक साइड में बैठकर आ रहा था। जैसे ही सामने से आ रहे वाहन को बचाने के लिए चालक ने पिकअप को साइड में किया तो सचिन बिजली के तार की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन