{"_id":"60b20c35a36773584f1aa457","slug":"up-news-a-dead-body-has-been-found-near-bidauli-police-post-in-shami","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 29 May 2021 03:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 May 2021 03:11 PM IST
सार
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर लाश पड़ी मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली के थाना झिंझाना की बिडौली चौकी से लगभग 60-70 मीटर की दूरी पर स्थित बंद पड़े ढाबे के नजदीक से अधेड़ की सड़ी गली लाश बरामद हुई है। शव को देखने से पता चलता है कि लाश पांच या छह दिन से यहां पड़ी होगी। इसके बावजूद शव का किसी को पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
बताया गया कि शनिवार को एक ग्रामीण जब वहां से गुजरा तो उसे बदबू आने पर शक हुआ। इसके बाद उसने ढाबे के पास जाकर देखा तो वहां पर लाश पड़ी थी। लाश को देखकर वह घबरा गया और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन