फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Merchant Navy Captain from Shamli Stranded in Iran, Family in Deep Distress

UP: ईरान में फंसे शामली के मर्चेंट नेवी कैप्टन, परिजनों ने सलामती के लिए किया हवन, सरकार से लगाई ये गुहार

Sat, 17 Jan 2026 10:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Jan 2026 10:29 PM IST
सार

शामली के गांव भैंसवाल निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन विजय कुमार ईरान में फंसे हैं। परिजनों ने ईरानी नेवी पर जहाज रोकने का आरोप लगाते हुए सरकार से सकुशल भारत लाने की मांग की है।

विज्ञापन
UP: Merchant Navy Captain from Shamli Stranded in Iran, Family in Deep Distress
युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल में मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार ईरान में फंसे हुए हैं। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल बना है। परिजन उनकी सलामती और जल्द वापसी के लिए जहां घर पर हवन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं, वहीं उन्होंने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटे के साथ सभी भारतीयों को सकुशल भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कैप्टन विजय कुमार के पिता चरण सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक है। 76 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने बताया कि उनके बेटे विजय कुमार मर्चेंट नेवी में आरपीएसआई एजेंसी इंडिया एसएसडीएम मैरीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी के वायलेंट राउर (कंपनी प्राइम टैंकर एलआईसी दुबई) पर जहाज में कैप्टन के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके बेटे विजय और अन्य 16 भारतीयों और दो विदेशी कर्मचारियों को ईरान की नेवी ने गिरफ्तार कर आठ दिसंबर 2025 से बंधक बनाए हुए है। इसकी जानकारी उन्हें फोन पर मिली। तब से वह अपने बेटे को लेकर चिंतित है। उसे अपने बेटे के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।

चरण सिंह ने बताया कि विजय कुमार चार माह पहले ड्यूटी पर गए थे। अमेरिका से तेल लेकर जहाज भारत की ओर आ रहा था, लेकिन ईरान के रास्ते में वहां की नेवी ने जहाज को रोक लिया और विजय सहित सभी क्रू मेंबर्स को जहाज में ही बंधक बना लिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: कैराना सांसद इकरा हसन व मुस्लिम समाज पर गलत टिप्पणी का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विजय कुमार वर्ष 2009 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग सिंगापुर में हुई थी। वर्तमान में विजय की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मेरठ में रहती हैं, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। चरण सिंह ने बताया कि विजय के साथ कई अन्य भारतीय मर्चेंट नेवी अधिकारी भी ईरान में बंधक बनाए गए हैं।

बेटे की कुशलता और घर पर जल्द वापसी के लिए माता-पिता व अन्य परिजन आर्य समाज रीति रिवाज से हवन यज्ञ कर रहे है। बेटे के ईरान में फंसे होने से मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित माता-पिता ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि अपने स्तर से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द उनके बेटे सहित सभी भारतीय नागरिकों को सकुशल भारत वापस लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed