{"_id":"61ac6aaad3ece845a45c6307","slug":"up-massive-fire-in-garage-in-shamli-half-a-dozen-cars-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : शामली में गैराज में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कारें हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : शामली में गैराज में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कारें हुई खाक
Sun, 05 Dec 2021 01:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:00 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के बराबर वाली गली मे एक घेर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से तकरीबन आधा दर्जन कारें जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
fire in shamli
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार सुबह एक कार गैराज में भीषण आग लग गई। आग लगने से तकरीबन आधा दर्जन कारें जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अभी दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के बराबर वाली गली मे एक घेर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। घेर में गैराज बनाया हुआ है, जिसमें कारे खड़ी हुई थी।
आग लगने से सात कार आग में जलकर राख हो गईं। बताया गया कि वहां रखे एक गैस सिलेंडर में भी आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने सिलेंडर को बाहर निकालकर उसमे लगी आग को बुझाया। आग लगने से आसपास घरों में रहने वाले लोगों में हलचल मची है।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा है और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। आग लगने का कारण अभी पता नही चला है।