{"_id":"6766961350abffa3d5035d94","slug":"up-major-accident-in-shamli-a-moving-roadways-bus-caught-fire-30-passengers-narrowly-escaped-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शामली में बड़ा हादसा, चलती हुई रोडवज बस में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे 30 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शामली में बड़ा हादसा, चलती हुई रोडवज बस में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे 30 यात्री
Sat, 21 Dec 2024 03:49 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 21 Dec 2024 03:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 30 लोगों ने जैसे-तैसे जान बचाई। बस जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में आज दोपहर बड़ा हादसा हुआ। यहां दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद में बिजली घर के निकट लोनी डिपो की रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
विज्ञापन
इसमें बड़ा हादसा होने से बचा। बताया गया कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आग लगते ही बस को हाईवे किनारे रोक दिया और सभी सवारियों को उतार दिया। बस में लगभग 30 यात्री सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
सभी यात्री और बस चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए। आग लगने से पूरी बस जल गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।