फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   up ke liye dekha hai delhi jaia khwab

यूपी के लिए देखा है दिल्ली जैसा ख्वाब ः शीला दीक्षित

Mon, 19 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
up ke liye dekha hai delhi jaia khwab
शामली में सभा में बोलतीं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
शामली में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि यूपी को बदलना है, भविष्य अच्छा चाहिए तो कांग्रेस के साथ आइए। 27 साल तक सपा, भाजपा और सपा को जनता देख चुकी है। इन राजनीतिक दलों ने प्रदेश को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने यूपी को संवारने के लिए दिल्ली जैसा ख्वाब देखा है। 
विज्ञापन


27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर शामली पहुंचने पर कैराना रोड स्थित जेजे फार्म में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। उसमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में होना है, मगर जनता को अभी सोचना होगा कि बीते 27 साल में आपने क्या खोया, क्या पाया। अब तक प्रदेश में राज करने वाली पार्टियों ने सिर्फ अपना भला किया, जनता की कोई सुनवाई नहीं हुई। आज प्रदेश में शिक्षा के अच्छे संस्थान नहीं है, सड़कों का बुरा हाल है और प्रदेश बदहाल है। यूपी की हालत उल्टी पुल्टी है। आपने सबको देख लिया, सबको आजमा लिया। यूपी को बदलना होगा, ऐसा प्रदेश बनाना होगा जहां खुशहाली हो। हमने यूपी के लिए दिल्ली जैसा ख्वाब देखा है, जहां तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए हमने अनेक विकास कार्य कराए और दिल्ली को चमकाया। 
विज्ञापन


सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी है। महात्मा गांधी और मोतीलाल नेहरू जैसे नेताओं ने देश को आजाद कराने के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दिया। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। यहां तक कि महात्मा गांधी जी ने तो अपने शरीर के कपड़े भी त्याग दिए, मगर आज केंद्र में बैठी  भाजपा और प्रदेश में राज कर रही सपा के नेता सिर्फ अपना घर भरने में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी के मुखिया ही यह कहते हैं कि प्रदेश सरकार के मंत्री जमीनों पर कब्जे कराने में लगे हैं, तो इससे ज्यादा बुरा और क्या हो सकता है। एक पार्टी ऐसी है, जिसके हाथी का पेट करोड़ों डकारने के बाद भी भूखा रहता है। उन्होंने भाजपा को भारतीय झूठ पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़े बड़े वादे किए गए, मगर पूरा एक भी नहीं किया।  कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि सपा समाजवाद के नाम पर डाक्टर राममनोहर लोहिया के आदर्शों को भुनाती है, मगर सत्ताधारी नेता लूट खसोट करके समाजवाद को पलीता लगाते हैं। 


उन्होंने कहा कि यदि डाक्टर राम मनोहर लोहिया सैफई के किसी कार्यक्रम में शामिल हो जाते, तो वह आत्महत्या कर लेते। इनसे पूर्व में जफर अली नकवी और इमरान मसूद ने भी विचार रखे तथा भाजपा, बसपा तथा समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का संचालन विधायक पंकज मलिक ने किया। इस दौरान हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सुबोध शर्मा, जेके जैन एडवोकेट, दीपक सैनी, वैभव गर्ग, एनपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, लाखन सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed