फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Election 2022: EVM found in a vehicle in Kairana of Shamli district and video viral on social media

कैराना का मामला: एक गाड़ी में ईवीएम मिलने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, डीएम ने बताई सच्चाई

Fri, 11 Feb 2022 01:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Feb 2022 01:34 PM IST
सार

कैराना में ईवीएम को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। तुरंत प्रशासन ने इसकी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद एडीएम ने पूरे मामले की सच्चाई बताई।

विज्ञापन
UP Election 2022: EVM found in a vehicle in Kairana of Shamli district and video viral on social media
शामली में पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा का जायजा लेतीं डीएम जसजीत कौर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में एक गाड़ी में ईवीएम मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। जब इस मामले की हकीकत पता की गई तो मामला कुछ और ही निकला।

विज्ञापन


एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कैराना के जोनल मजिस्ट्रेट एमपी सिंह की गाड़ी में रिजर्व ईवीएम रखी थी। मेरठ रोड पर किसी होटल पर खाना खाने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोशल मीडिया पर ईवीएम मशीन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह ईवीएम कैराना जोनल मजिस्ट्रेट की कार में रखी गई थी। उनके ड्राइवर के एक होटल में खाना खाने के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी मतदान करने पहुंचे कई युवकों को हिरासत में लिया 
जलालाबाद क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर में एक बूथ पर सुबह छह बजे ईवीएम मशीन चेकिंग दौरान चल नहीं सकी। पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार की शिकायत पर दूसरी ईवीएम मशीन से मतदान सुबह सात बजे से शुरू कराया। जलालाबाद के जूनियर हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल नंबर एक, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथों पर कुछ युवकों को फर्जी मतदान के लिए पहुंचने पर हिरासत में लेकर थाने भेजा गया।

रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट 
शामली शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली मतदान केंद्र पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी के समर्थकों और भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसे लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों दलों के समर्थकों को अलग कर स्थिति संभाली। डीएम और एसपी ने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मतदान केंद्र के निकट जमा भीड़ को दौड़ाया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

ये है मामला
गुरुवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर दोपहर करीब ढाई बजे रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए बूथ नंबर 85 पर लाइन में लगी महिला मतदाताओं की वोटर पर्ची को देखने लगे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। वहां तैनात पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने किसी तरह मामला शांत किया। 

मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फिर कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। जिसे लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों के समर्थकों को अलग कर स्थिति संभाली। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और केंद्र के निकट जमा भीड़ को दौड़ाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम व एसपी से गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों पर महिला मतदाताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। 

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

डीएम ने इस मामले की जांच कराने बात कही। इसके बाद मतदान केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई। केंद्र के अंदर मतदाताओं को बिना वोटर पर्ची व पहचान पत्र के नहीं जाने दिया गया। इसके बाद लाइन में लगे एक युवक के पास वोटर पर्ची व पहचान पत्र न होने पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली मतदान केंद्र पर गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी अपने 15-20 समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वहां पर दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों के बीच वाद-विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया गया। इस दौरान मतदान कार्य में कोई व्यवधान नहीं हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया है। इस दौरान मतदाताओं को परेशान करने के जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed