फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Deputy Chief Minister addressed the voters in Shamli and said - BJP is not the enemy of Muslims, but a fri

UP: शामली में उप मुख्यमंत्री का अखिलेश पर निशाना, कहा- सपा गुंडों-अपराधियों को पैदा करने की फैक्टरी

Sat, 13 Apr 2024 08:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Apr 2024 08:01 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव का समय नजदीक है। स्टार प्रचारक मैदान में डटे हुए हैं। आज शामली पहुंचे सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। उन्होंने सपा पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा होगा, उस गाड़ी में गुंडा होगा।

विज्ञापन
UP: Deputy Chief Minister addressed the voters in Shamli and said - BJP is not the enemy of Muslims, but a fri
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि भाजपा मुस्लिमों की दुश्मन है। भाजपा का कोई दुश्मन नहीं है। दुश्मन है तो माफिया, गुंडा, देशद्रोही, बाकी सभी हमारे दोस्त हैं। मुस्लिम भाजपा के दोस्त हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस सिर्फ धोखा है। इनसे बचकर रहना है।

विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में कहा कि अबकी बार यहां के मतदाताओं को भाजपा को करीब दो लाख से अधिक मतों से विजय बनाना है। कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा वाले बौखलाए हुए हैं, उनका कोई कार्यकर्ता फील्ड में नहीं उतरता। सभी को उनकी जमानत जब्त करने का कार्य करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्टरी है तो सपा गुंड़ों, अपराधियों को पैदा करने की फैक्टरी है।

सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता में पहले अपराधी का खौफ था जबकि भाजपा सरकार में अपराधी खौफ में रहते हैं। उनकी सरकार में दुकानों तथा प्लाॅट पर कब्जा नहीं होता। सपा सरकार गुंडे-माफिया का साथ देती थी। थाना में उल्टा पीड़ित व्यक्तियों पर कार्रवाई होती थी लेकिन भाजपा सरकार में इसके उलट कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा मात्र एक परिवार की पार्टी है।

कहा कि आने वाले पांच वर्षों में भव्य भारत का निर्माण होने जा रहा है, भ्रष्टाचार का अंत होने जा रहा है। सपा तो समाप्त हो चुकी है, पिछड़ों पर कभी ध्यान नहीं दिया। भाजपा सपा, बसपा, कांग्रेस की बीमारी से देश को मुक्त करना चाहती है।

विज्ञापन

मोदी सरकार में देश भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। कहा कि अभी तो यह झांकी है मेरे दोस्त पूरी पिक्चर बाकी है। कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक साल में 12 सौ करोड़ का घोटाला किया है जिसमें कांग्रेस के साथ सपा-बसपा घोटाले में शामिल है। पीएम मोदी चाहते हैं 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा'। डिप्टी सीएम की जनसभा का संचालन रामजीलाल कश्यप तथा दामोदर सैनी ने संयुक्त रूप से किया।

ये नेता भी रहे मौजूद
आरएलडी के विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, आरएलडी जिला अध्यक्ष वाजिद अली, अनिल कुमार, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी जनसभा में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed