फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Crime: Class 12 girl student sexually assaulted by accused, family has demand action for police in Shamli

शामली शर्मसार: बहाने से ले गई सहेली, दरिंदों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, छात्रा की आपबीती सुन सहम उठे परिजन

Mon, 07 Aug 2023 10:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Aug 2023 10:02 PM IST
सार

Shamli News : यूपी का शामली जिला एक बार फिर से शर्मसार हो गया। यहां दरिंदों ने एक 12वीं की छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वे सहम उठे।

विज्ञापन
UP Crime: Class 12 girl student sexually assaulted by accused, family has demand action for police in Shamli
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में थानाभवन क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी हत्या का भी प्रयास किया गया। दहशतजदा पीड़िता ने घर पहुंचकर किसी तरह परिजनों को मामले की सूचना दी। 

विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के चाचा ने सात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

थाना भवन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भतीजी पास के ही एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। छात्रा के साथ ही गांव की एक अन्य छात्रा भी विद्यालय में पढ़ती है। वहीं, गांव के ही तीन युवक भी पास के विद्यालय में पढ़ते है।

आरोप है कि आरोपी युवक उसकी भतीजी को अक्सर स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करते थे। आरोप है कि गत दो अगस्त को भतीजी गांव की दूसरी छात्रा के साथ विद्यालय से वापस गांव के लिए चली थी। छात्रा ने बताया कि उसे बाजार में कुछ काम है। अतः वह गांव के युवक के साथ बाइक पर बैठ गई। इस दौरान उसने कहा कि कुछ देर का काम है तुम भी साथ चलो। छात्रा के कहने पर उसकी भतीजी भी बाइक पर बैठ गई। 

विज्ञापन

आरोप है कि सामान खरीदने के बहाने युवक पीड़ित की भतीजी को एक खेत में ले गया। जहां पर पहले से मौजूद अन्य युवकों ने भतीजी को खींच कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने भतीजी की हत्या करने का भी प्रयास किया। आरोपियों ने परिजनों को कुछ नहीं बताने की शर्त पर छोड़ा। डरी-सहमी छात्रा ने मामले की जानकारी घर पर जाकर परिजनों को दी।

थाना भवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की साथी छात्रा सहित सात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्होंने कहा...
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की डॉक्टरी जांच के बाद 161 के बयान हो चुके हैं। जिसके बाद न्यायालय में 164 के अंतर्गत बयान दर्ज किए जाएंगे। तत्पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सुदेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक

जांच में सामने आया है कि एक आरोपी छात्र पहले से ही छात्रा से परिचित है। छात्रा ने 161 के बयान में एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सामूहिक दुष्कर्म नहीं है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के 164 के बयान भी कराए जाएंगे। छात्रा की वीडियो की बात भी सामने नहीं आई है। - अभिषेक, एसपी शामली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed