Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Cow Slaughter Accused Attacks Police with Axe, Injured in Encounter in Shamli

UP: शामली में गोकशी का भंडाफोड़, पुलिस पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मुठभेड़ में आरोपी घायल

Wed, 13 May 2026 08:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 May 2026 08:31 PM IST
सार

शामली के कांधला क्षेत्र में पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल मांस, दो जीवित संरक्षित पशु, हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
UP: Cow Slaughter Accused Attacks Police with Axe, Injured in Encounter in Shamli
घायल आरोपी खलील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद आरोपी ने तमंचे से गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। घटना में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस, दो जीवित संरक्षित पशु तथा कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला, सिपाही घायल
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि कांधला क्षेत्र के मोहल्ला खैल में खलील के घर पर पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची थी। दरवाजा खुलते ही खलील अपने पुत्रों के साथ संरक्षित पशु का कटान करता हुआ मिला। पुलिस को देखते ही खलील ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे सिपाही सुमित कुमार के हाथ में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
Trending Videos

मुठभेड़ में आरोपी घायल, दो पुत्र फरार
हमले के दौरान खलील के दोनों पुत्र नदीम और नावेद छत के रास्ते भागने में सफल हो गए। इसके बाद खलील ने तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और घायल सिपाही तथा आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन

दो क्विंटल मांस और कटान के उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, एक मोटरसाइकिल, दो जीवित संरक्षित पशु, लगभग दो क्विंटल मांस, बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल का उपयोग मांस की बिक्री के लिए किया जा रहा था। पुलिस अभिलेख के अनुसार आरोपी खलील पर पहले से चोरी, आयुध अधिनियम, गुंडा नियंत्रण अधिनियम तथा संरक्षित पशु कटान समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा अन्य धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. सुभाष मलिक, रवि उपाध्याय, अभय हुड्डा, आकाश और मोहित समेत कई लोगों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed