फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board's high school and intermediate exam results will come today

Shamli News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आएगा आज

Mon, 24 Apr 2023 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
UP Board's high school and intermediate exam results will come today
- जिले में 105 माध्यमिक विद्यालयों के 24666 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे घोषित होगा। यूपी बोर्ड ने इस बार अन्य बोर्डों के मुकाबले सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित करने का रिकार्ड बनाया है। जिले में 105 माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटर के 24666 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा इस बार 16 फरवरी को शुरू हुई थी और चार मार्च को समाप्त हो गई थी। जिले में बोर्ड परीक्षा 36 केंद्रोें पर हुई थी। इसके बाद 18 मार्च से 28 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चला। जिले में 105 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा थी। इनमें हाईस्कूल में 13839 व इंटर में 10827 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज इस बार सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में पहले से ही जुटा था। इसके चलते मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम सीबीएसई और आईसीएसई के मुकाबले सबसे पहले घोषित करने का रिकार्ड बनाया है। बोर्ड की तरफ से जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी होने की जानकारी दी गई है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होने की जानकारी मिली है। सभी विद्यालयों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में 20 अंक की ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा
शामली। यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल में इस साल 2023 में पहली बार 20 अंक की ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई थी। बाकी अंकों की परीक्षा उत्तर पुस्तिका पर हुई थी। ओएमआर शीट की जांच अलग से कराई गई है। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा के दौरान तीन बार में ओएमआर शीट सभी केंद्रों से पहले ही मंगा ली थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अलग से कराया गया है। बोर्ड ने ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिकाओं के अंक मिलाकर रिजल्ट तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed