फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board: Result will be available on the e-mail and Apaar ID of the candidates

यूपी बोर्ड: परीक्षार्थियों के ई-मेल और अपार आईडी पर आएगा रिजल्ट

Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Result will be available on the e-mail and Apaar ID of the candidates
शामली। जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से चल रहा है। यह 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। 20 से 25 अप्रैल तक बोर्ड की तरफ से परीक्षा का परिणाम भी जारी होने की संभावना है। इस बार विद्यार्थियों के ई-मेल के साथ ही अपार आईडी पर परिणाम जारी किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को साइबर कैफे में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जनपद में 24 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई। 35 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24388 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। नई शिक्षा नीति के तहत पहली से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाई जा रही है। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक समाप्त होगा। पूर्व में विद्यार्थी वेबसाइट पर अपना परीक्षाफल देखते थे, लेकिन इस बार तीन जगह देख सकेंगे। पहला पुराना तरीका यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर, दूसरा अपार कार्ड के माध्यम से और तीसरा अपनी ई-मेल पर परिणाम देख सकेंगे। यूपी बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के ई-मेल आईडी पर भेजने की तैयारी चल रही है। स्कूलों से छात्र-छात्राओं के लिए ई-मेल को विद्यालयवार पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं के अपार कार्ड भी बनाए गए हैं। इन्हें भी लिंक कर दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से ई-मेल आईडी, छात्रों की यूनिक आईडी नंबर आदि सभी कुछ बनाने पर जोर दिया गया है। इस बार परीक्षार्थियों को तीन स्थानों से परिणाम की जानकारी मिल सकेगी। सूचना आदान-प्रदान करने के लिए प्रत्येक स्कूल को यू-डायस नंबर देकर वेबसाइट बनवाई गई है। इसके अलावा बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में विद्यार्थियों की ईमेल आईडी का उल्लेख भी कराया गया है। विभागीय कर्मचारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed