फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unveiling of the statue of Hanumanji along with Maharishi Kalubaba, Mother Kali

Shamli News: महर्षि कालूबाबा, मां काली सहित हनुमानजी की मूर्ति का अनावरण

Sat, 28 Jan 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Jan 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of Hanumanji along with Maharishi Kalubaba, Mother Kali
शामली, कैराना। भगवान महर्षि कालूबाबा, शिव परिवार व मां काली सहित हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव पंजीठ में श्रीदुर्गा माता मंदिर सेवा समिति व महर्षि कालूबाबा महासभा के तत्वावधान में भगवान महर्षि कालूबाबा, शिव परिवार व मां काली सहित हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। माता दुर्गा मंदिर में मूर्ति अनावरण के लिए 7 दिन की पूजा अर्चना पंडित विमल प्रसाद ने संपन्न कराई। मूर्तियों के अनावरण के साथ विशाल भंडारे एवं सभा का भी आयोजन किया गया। मूर्तियां की परिक्रमा मंदिर से डीजे ढोल नगाड़ों के साथ गांव के मुख्य मार्गों से धूमधाम के साथ निकाली गई।
गांव में एक स्थान पर सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र कश्यप ने की व संचालन दीपक कुमार बालान ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी से पूर्व एमलसी सुरेश कश्यप मौजूद रहे। जिनका स्वागत समिति ने फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। सभा में भगवान महर्षि कालूबाबा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। महासभा में महिला अध्यक्ष रेखा चौहान ने महर्षि कालूबाबा के मार्ग दर्शन पर चलने का आह्वान किया। बुच्चाखेड़ी से प्रधान आजाद कश्यप ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए समाजिक चर्चा गांव-गांव में करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अनिल कश्यप ने समाज में राजनीति में भाग लेना का आह्वान किया। इस दौरान बिजेंद्र, सुरेश, प्रदीप, सतिश, राकेश, बबलू, विजेंद्र,जयकुमार, दुष्यंत, सुभाष, विकास, विरेंदर, मुकेश, विनय, किरणपाल, अंकित, सतीश, लोकेंद्र, डॉ. श्रीपाल, हरेंद्र, धन्नी,धीरसिंह, धर्मवीर, महकसिंह, सतीश, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed