फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unseasonal rain caused waterlogging at many places

Shamli News: बेमौसम बारिश से कई जगह पर हुआ जलभराव

Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain caused waterlogging at many places
कांधला। बेमौसम हुई बरसात के चलते कस्बे में चारों ओर पानी भर गया। नालों की सफाई न होने के कारण कस्बे के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बरसात के चलते किसानों की गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर हुई बरसात के चलते कस्बे के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। नगर पालिका परिषद कार्यालय पूरी तरह जलमग्न हो गया। इसके चलते नगर पालिका कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही खंड विकास कार्यालय और राजकीय अस्पताल सहित सरकारी संस्थाएं भी बरसात के पानी से जलमग्न हो गए। नगर पालिका परिषद कार्यालय, खंड विकास कार्यालय और राजकीय अस्पताल के कर्मचारियों ने टुल्लू पंप लगाकर पानी को निकाला। कस्बे में चारों ओर भरे पानी से कस्बे के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बेमौसम बरसात के चलते किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed