{"_id":"6817be795800ae6b4808a3ca","slug":"unite-for-one-nation-one-election-pradeep-shamli-news-c-26-1-aur1003-141353-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए एकजुट हों : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए एकजुट हों : प्रदीप
विज्ञापन
शामली नगर पालिका सभागार में सामाजिक संगठन द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी में बोलते वक्त्ता व
- फोटो : mathura
शामली। नगर पालिका सभागार में रविवार को एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर संवाद का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने विभिन्न संस्थाओं से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करने के लिए जुड़ने का आह्वान किया।
संवाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी रहे। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव का आह्वान करते हुए कहा कि इससे धन, समय, सुरक्षा आदि की बचत होगी। पूर्व में इंदिरा गांधी सरकार में भी यह प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने विभिन्न संगठनों से भी एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन कर इससे जुड़ने का आह्वान किया। सैनी ने कहा कि आज भारत देश दुनिया में शक्ति क्षेत्र में अग्रणी है, भारत की ताकत को देखते हुए पाकिस्तान पूरी रात सो नहीं पाता है। भारत की मिसाइलों से पाकिस्तान में खौफ पसरा हुआ है। राष्ट्रहित में एक राष्ट्र एक चुनाव बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार रतन एकता ट्रस्ट ने की। संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक पूजा विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर दिव्य योग संस्थान से जितेंद्र शर्मा, मुकेश वर्मा, बबीता चौधरी के अलावा शहर के विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।