{"_id":"5c76c627bdec2258bd0c97cc","slug":"unhe-dikhaa-ko-hindustaan-me-dum-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्हें दिखा दो हिंदुस्तान में दम है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्हें दिखा दो हिंदुस्तान में दम है
Wed, 27 Feb 2019 11:17 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मंगलवार को मुंह तोड़ जवाब दिया। बुधवार को भी पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल करते सेना ने उनका विमान मार गिराया। सरहदों पर बनी तनातनी पर हर किसी की नजर है। पुलवामा हमले में शहीद प्रदीप का परिवार भी टीवी पर वहां के हाल जानता रहा। अमर उजाला टीम जब शहीद प्रदीप के घर पहुंची, तो प्रदीप की पत्नी और परिजन टीवी पर सरहदों का हाल जान रहे थे। प्रदीप की पत्नी ने सरकार और सेना की कार्रवाई पर संतुष्टि और भरोसा जताया। कहा कि पाकिस्तान में इतना खौफ भर देना चाहिए कि वो हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाने की भी न सोच सके। उन्हें दिखा दो हिंदुस्तान में दम है।
दोपहर करीब ढाई बजे शहीद प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा, मां सुलेंता, पिता जगदीश टीवी पर सीमा पर चल रही तनातनी का हाल जान रहे थे। सबकी जुबां पर यही बात थी कि इस बार तो फैसला हो ही जाना चाहिए। इसी बीच प्रदीप के पिता और मां आदि किसी काम से चली जाती हैं, लेकिन शर्मिष्ठा की नजर टीवी पर ही रही। बातचीत के दौरान वे बोलीं कि सरकार जो कर रही अच्छा कर रही है। हमारे जवान भी अच्छा लड़ रहे हैं। वे चाहती हैं शहीदों की आत्मा को शांति मिले। उनके परिजनों को भी लगे कि अब लड़ाई सामने की छिड़ी है। हमारी सेना जो कर रही है हम उसकी कार्रवाई से संतुष्ट हैं। बकौल शर्मिष्ठा नहीं चाहती कि रोज दो हमारे मरें, चार उनके। आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए। पाकिस्तान से ही आतंकवाद की शुरूआत होती है। श्रीनगर में जवानों पर पत्थर बरसते हैं, लेकिन उन्हें अपना बचाव करने का भी अधिकार नहीं है। सेना को और अधिक अधिकार मिलने चाहिए। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटनी चाहिए। मोदी सरकार से गुहार है कि इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करें, ताकि आने वाले समय में कोई जवान शहीद न हो। बातों से ये मानने वाले नही है। उन्हें लगे कि हिंदुस्तान में दम है। पाकिस्तान में इतना खौफ भर देना चाहिए कि वो हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर भी न देख सके।
आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए
शहीद प्रदीप के पिता जगदीश ने बताया कि हम सेना की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। हमारी सेना ने पाक का विमान मान गिराया है। दो विमानों को भागने पर मजबूर कर दिया है। हमारी सेना मजबूत है। उस पर हमें गर्व है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार और सेना आतंकवाद को जड़ से खत्म करने को हर वो कदम उठाएगी जो देश हित में है और जिसे देश की जनता चाहती है।
विज्ञापन
बच्चों में भी जुुनून
शहीद प्रदीप के घर के बच्चेे भी सीमा पर चल रही तनातनी का हाल जान रहे हैं। वे भी टीवी पर चल रही हलचल को देख रहे हैं और परिजनों से पूछ रहे हैं। बच्चों की जुबां पर ही यही बात थी कि इस बार तो पाकिस्तान को सबक सिखा ही देना चाहिए।