{"_id":"6a1f316b901fcebe520e705b","slug":"ultrasound-tests-stopped-at-the-district-hospital-patients-kept-wandering-shamli-news-c-26-1-sal1002-166720-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच बंद, भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच बंद, भटकते रहे मरीज
Wed, 03 Jun 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
शामली। जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड जांच सेवाएं बंद रहीं, जिसके कारण मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा। जांच न होने से मरीज सुबह से अस्पताल के चक्कर लगाते रहे और उन्हें बिना जांच के लौटना पड़ा।
दरअसल, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा के हापुड़ में सीएमओ पद पर नियुक्त होने के बाद रेडियोलॉजी विभाग की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पहले डॉ. आहूजा ही रेडियोलॉजिस्ट की जिम्मेदारी निभाते हुए अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे थे, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद वैकल्पिक व्यवस्था न होने से सेवाएं ठप हो गई हैं।
वर्तमान में शासन द्वारा अभी नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है, जिसके चलते जांच कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना जांच के लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इधर, अस्पताल से त्वचा रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट सहित चार चिकित्सकों का ट्रांसफर किया गया है, जबकि तीन नए चिकित्सक अभी ज्वाइन नहीं कर सके हैं। इससे ओपीडी सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मरीजों की पीड़ा
मंजू (शामली) ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद की तारीख दी गई थी, लेकिन अब जांच ही बंद हो गई है।
कुसुम (भाज्जू) ने कहा कि दो दिन से लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लगा मिला।
विपिन (खेड़ी) ने बताया कि डॉक्टर ने जांच लिखी थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड बंद हो गया है, जिससे परेशानी हो रही है।