फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uddhav Tripathi became the administrator of Municipality Shamli

शामली नगर पालकि परिषद के प्रशासक उद्भव त्रिपाठी नियुक्त हुए

Sun, 09 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Tripathi became the administrator of Municipality Shamli
नगर पालिका शामली के प्रशासक बने उद्भव त्रिपाठी
विज्ञापन

शामली। शासन ने नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजना बंसल का त्यागपत्र स्वीकृत कर लिया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी को नगर पालिका परिषद का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
नगर पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल ने एक अक्तूबर को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को त्यागपत्र सौंपा था। डीएम ने त्यागपत्र स्वीकृति के लिए तथा नगर पालिका परिषद के प्रशासक के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी नियुक्त करने के लिए संस्तुति शासन को भेज दी थी। डीएम की आख्या के आधार पर शासन के नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सात अक्तूबर 2022 को विचारोपंरात डिप्टी कलक्टर उद्भव त्रिपाठी को नगर पालिका परिषद का प्रशासक नियुक्त किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। डीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रमुख सचिव का नगर पालिका परिषद में प्रशासक नियुक्त करने का आदेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

--
सोमवार के बाद 17 सभासदों का जारी होंगे नोटिस
एडीएम वित्त और राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद नगर पालिका परिषद के 17 सभासदों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में यह भी निर्देश दिए जाएंगे कि शपथ पत्र के साथ कलक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर वह त्याग पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजना बंसल के साथ 17 सभासदों ने संयुक्त रूप से अपना त्याग पत्र देने का पत्र दिया गया था। जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बाद शामली चेयरपर्सन अंजना बंसल ने डीएम के यहां पहुंचकर अपना त्यागपत्र गत एक अक्तूबर को सौंप दिया था। जिला प्रशासन के नोटिस जारी करने के बाद 17 सभासद त्यागपत्र दिए जाने के लिए डीएम के समक्ष पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed