फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Udaipur City Express train arrived one hour late, passengers were upset.

Shamli News: उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची, यात्री रहे परेशान

Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Udaipur City Express train arrived one hour late, passengers were upset.
शामली स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार करते यात्री। संवाद
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों के समय में सुधार नहीं हो पा रहा है। अक्सर ट्रेनें देरी से पहुंचती है,जिस कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। उदयपुर सिटी एक्सप्रेस शामली में करीब एक घंटा देरी से पहुंची। अन्य कई ट्रेनें भी देर से चलने के कारण यात्री परेशान रहें।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4.53 बजे निर्धारित है। रविवार को यह ट्रेन 57 मिनट देरी से 5.30 बजे पहुंची। आठ मिनट रुकने के बाद हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन शामली में सुबह 7.35 के स्थान पर 12 मिनट देरी से 7.47 बजे पहुंची और 7.55 बजे रवाना हुई। सहारनपुर से एक बजे चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 74024 निर्धारित समय 2.55 बजे के स्थान पर 3.40 बजे शामली पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली से दोपहर 12.50 बजे सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 64029 शामली में 4.22 बजे पहुंची। इस ट्रेन का शामली पहुंचने का निर्धारित समय 3.34 बजे है। दिल्ली से चलकर हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14305 का शामली पहुंचने का समय दोपहर 12.48 बजे निर्धारित है। यह ट्रेन एक बजकर दो बजे शामली पहुंची। यात्री सुधीर कुमार, राहुल, मोहसिन और सविता ने कहा कि अधिकारियों को ट्रेनों के समय पर ध्यान देना चाहिए और समय पर ट्रेन पहुंचे, इसकी व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed