{"_id":"5bddee5dbdec2269385b68ff","slug":"tyohaaro-ke-liye-abhi-kar-le-intjaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के लिए अभी से कर ले नगदी का इंतजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के लिए अभी से कर ले नगदी का इंतजाम
amarujala
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में यदि आपको नगदी की जरूरत है तो पहले ही व्यवस्था कर लें। अगले सप्ताह दीपावली आदि त्योहारों के चलते पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। लंबे समय बाद इतनी छुट्टियां हुई हैं। इससे बैंक कर्मी भी खुश हैं। दूर दराज रहने वाले अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।
अगला पूरा सप्ताह त्योहारों से भरा है। सोमवार को धनतेरस है। मंगलवार को छोटी दीवाली। इसके बाद दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज। यानि सोमवार से शुक्रवार तक लगातार त्योहार हैं। इस त्योहारी सीजन में इस बार बैंकों में भी लंबी छुट्टियां हैं। अगले सप्ताह केवल सोमवार और मंगलवार को बैंक खुलेंगे। इसके बाद बुधवार को दिवाली, बृहस्पतिवार को गोवर्धन और शुक्रवार को भैया दूज का अवकाश रहेगा। माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी होगी और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। यानि लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि एटीएम ने साथ नहीं दिया तो लोगों को नगदी की किल्लत हो सकती है। बेहतर होगा कि वे इसके लिए पहले से इंतजाम कर लें।
उधी, बैंक कर्मियों में इसे लेकर बहुत खुशी है। शहर के बैंकों में कई कर्मी दिल्ली, हरियाणा के करनाल और यूपी के दूर शहरों के रहने वाले हैं। ये इन लंबी छुट्टियों से बहुत खुश हैं क्योंकि वे इस बार सभी त्यौहार अपने परिजनों के साथ मना सकेंगे। कुछ ने तो सोमवार और मंगलवार का अवकाश लेकर शनिवार को ही जाना शुरू कर दिया है।