{"_id":"67718643ed3fc4c33d0cc8bd","slug":"two-vicious-thieves-arrested-four-incidents-revealed-shamli-news-c-26-1-sal1002-134319-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चार घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चार घटनाओं का खुलासा
Sun, 29 Dec 2024 10:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर अलग-अलग चार स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, 14,500 रुपये और चोरी की घटना में शामिल उपकरण बरामद किए।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोर जोनी उर्फ सादिक और छप्पी उर्फ सरफराज निवासी नौकुआं रोड शामली को झिंझाना नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दो दिसंबर को गांव ऐरटी के जंगल में नलकूपों से सामान चोरी करने, 12 दिसंबर को बड़ा बाजार में अवनीश गर्ग की बर्तन की दुकान से, 22 दिसंबर को धीमानपुरा में अधिवक्ता ऋषभ जैन के कार्यालय से और 26 दिसंबर को कनिका कॉम्प्लेक्स के पास निर्माणाधीन प्लांट से सामान चोरी करने की घटना में शामिल रहे हैं।
उनके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, डीवीआर, एलईडी, सीसीटीवी कैमरा, टूल्लु पंप मोटर, दो दरांती, तीन केबल के टुकड़े, 14500 रुपये और घटना में इस्तेमाल उपकरण हथौड़ा और बारी को बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि जोनी उर्फ सादिक पर 10 और छप्पी उर्फ सरफराज पर सात मुकदमे दर्ज हैं। दोनाें आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले 300 सीसीटीवी कैमरे
शहर में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अधिकतर चोरी की घटना बृहस्पतिवार की रात को ही करते थे। जोनी उर्फ सादिक अपने घर पर नहीं सोता था बल्कि ज्यादातर अपने साथी सरफराज के घर पर रात में सोता था।