{"_id":"6485b1feb0f60027b500ff08","slug":"two-temporary-police-outposts-and-four-watch-towers-will-be-built-shamli-news-c-26-1-sal1001-4219-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांवड़ मार्ग पर दो अस्थायी पुलिस चौकी और चार वॉच टावर बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांवड़ मार्ग पर दो अस्थायी पुलिस चौकी और चार वॉच टावर बनाए जाएंगे
Wed, 06 Dec 2023 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 Dec 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
शामली, कैराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर दो अस्थाई पुलिस चौकी और चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर दो दर्जन स्थानों पर पुलिस पिकेट और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
कांवड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू होने जा रही है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि शामली स्थित इंडस्ट्रीज एरिया पुलिस चौकी से यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के बीच गांव मन्नामाजरा व तीतरवाड़ा चुंगी पर दो अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। जहां पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा कैराना बाईपास, कांधला तिराहा, मवी हैदरपुर और यमुना पुल पर चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। सभी वॉच टावरों से कांवड़ मार्ग की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर करीब दो दर्जन पिकेट में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे।