{"_id":"66c22f59de5e4a2ed608995e","slug":"two-teenagers-playing-on-the-terrace-were-attacked-and-injured-by-a-pit-bull-shamli-news-c-26-1-sal1002-126525-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छत पर खेल रहे दो किशोरों को पिटबुल ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छत पर खेल रहे दो किशोरों को पिटबुल ने हमला कर किया घायल
Sun, 18 Aug 2024 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
शामली शिव कॉलोनी में पिटूबुल के हमले में घायल सिदांत । संवाद
शामली। शहर के मोहल्ला शांतिनगर शिव काॅलोनी में छत पर खेल रहे 12 व 14 साल के दो किशोर दोस्तों को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों दोस्तों ने बाथरूम में घुसकर जान बचाई। तीन घंटे तक दोनों बाथरूम में बंद रहे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और सभी की सांसें अटकी रहीं। बाद में किसी तरह कुत्ते को पकड़ा गया। इसके बाद दोनों किशोर का अस्पताल में उपचार कराया गया। एक किशोर के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर शिव काॅलोनी निवासी सिद्धांत (14) पुत्र विपिन मोहल्ले में अपने दोस्त अंकुश (12) पुत्र सुभाष के घर शनिवार शाम को खेलने गया था। शाम करीब सात बजे जब वे दोनों छत पर खेल रहे थे, उसी समय अंकुश के घर पर मौजूद पिटबुल कुत्ता उनके पास पहुंच गया। अंकुश ने कुत्ते के कान को छेड़ा तो कुत्ते ने अंकुश पर हमला कर दिया। अंकुश वहां से भागकर बाथरूम में घुस गया जबकि सिद्धांत बाहर रह गया। कुत्ते ने सिद्धार्थ पर हमला कर कई जगह से काट लिया। सिद्धांत व अंकुश के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो कुत्ता उनकी तरफ झपटा। इसी दौरान सिद्धांत भी मौका मिलते ही बाथरूम में घुस गया। दोनों दोस्तों ने बाथरूम की कुंडी लगा ली।
बताया गया है कि इस दौरान आसपड़ोस व मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन किसी की हिम्मत कुत्ते को भगाने की नहीं हो सकी। कुत्ता बाथरूम के बाहर रहा और अंदर दोनों बच्चों की सांसें अटकी रहीं। करीब तीन घंटे बाद कुत्ते के शांत होने पर उसे किसी तरह वहां से भगाया। इसके बाद परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। शनिवार को सिद्धांत को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि सुभाष के यहां रिश्तेदारी से करीब 15 दिन से पिटबुल को लाया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। मामले की जांच की जा रही है।