फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two suspected patients of black fungus were found

ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज मिले

Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two suspected patients of black fungus were found
ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

चौसाना/जलालाबाद (शामली)। जिले में ब्लैक फंगस पांव पसार रहा है। जिले के चौसाना और जलालाबाद क्षेत्र में ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण वाले महिला समेत दो लोग मिले हैं। पीड़ितों का करनाल और दिल्ली में उपचार कराया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। पांच दिन पहले शामली में ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण वाले मरीज सामने आया था। परिजन मरीज को लेकर कोविड एल-2 अस्पताल ले गए थे। बाद में परिजन उपचार कराने के लिए मरीज को मेरठ ले गए थे। अब चौसाना और जलालाबाद क्षेत्र में दो और लोगों में ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण मिले हैं। चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला को पहले जाड़ में दर्द की शिकायत हुई। पहले बिडौली में निजी चिकित्सक के यहां दिखाया, लेकिन दर्द में आराम न होने पर करनाल में निजी चिकित्सक को दिखाया। दवा लेने के बाद जाड़ के दर्द में आराम मिला लेकिन आंख पर सूजन व रोशनी भी धुंधली होने पर चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण होना बताया। परिजनों ने करनाल के निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्बा जलालाबाद में भी 45 वर्षीय व्यक्ति में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। बताया गया है कि मरीज को पहले बुखार आया था। करीब आठ दिन पहले आंख में सूजन व लाल होने पर परिजन उसे दिल्ली के निजी अस्पताल ले गए। बताया गया है कि चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण मानते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया है। इस तरह से जिले में अब तक ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण वाले तीन मरीज सामने आ चुके हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण के मरीज मिलने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इस बारे में परिजनों की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed