फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two students of Class UKG and Class IVfound dead in outer place of village, were missing

Shamli: कक्षा एक के दो छात्रों की हत्या कर ईंट भट्ठे की पथेर के पानी में डाले शव, तंत्र-मंत्र की भी आशंका

Wed, 30 Aug 2023 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 10:49 AM IST
सार

Shamli News: शामली जनपद के थानाभवन से लापता दो मासूम छात्रों के शव ईंट भट्ठे की पथेर में पड़े मिले। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव पानी में डाले गए हैं। एक छात्र की उंगली कटी मिली है ऐसे में तंत्र मंत्र की आशंका जताई जा रही है। सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हो दोनों लापता हो गए थे। वहीं बच्चों की मौत पर परिजनों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Two students of Class UKG and Class IVfound dead in outer place of village, were missing
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र कक्षा यूकेजी और कक्षा एक के लापता हुए दोनों छात्रों के शव बुधवार को गांव के बाहर ईंट भट्ठे की पथेर में भरे पानी में पड़े मिले।
विज्ञापन


दोनों शवों का पता लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंच गए थे।  ग्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव हिंड निवासी आजिब का छह वर्षीय पुत्र खालिक यूकेजी व रोहतास का आठ वर्षीय पुत्र वीशू कक्षा एक में गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम 5.30 बजे से दोनों छात्र घर के बाहर ही खेल रहे थे। अचानक ही लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: इमरान मसूद पर एक्शन से सियासत गरमाई, कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, नौ माह में ही छोड़ी थी सपा
 

देर शाम तक वापस नहीं आने पर छात्रों के परिजनों को चिंता हुई। दोनों को तलाश किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका था। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

बुधवार को छात्रों के शव हिंड गांव के बाहर ईंट भट्ठे पर पथेर में भरे पानी में पड़े मिले। हत्या कर शवों को डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। उधर, छात्रों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।

उंगली कटी होने से तंत्र मंत्र की क्रिया की भी आशंका
ग्रामीणों के अनुसार दोनों छात्रों के हाथों की उंगली भी कटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों तंत्र-क्रिया की भेंट चढ़े हैं।, हालांकि, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed