फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two sides clash in dispute of playing cricket

क्रिकेट को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

Mon, 08 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in dispute of playing cricket
क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में अलग-अलग वर्ग के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने 11 लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू में नवाब और दीपक के बीच रविवार शाम को क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज और मारपीट हो गई। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन रात में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले, जिसमें एक पक्ष से आकिब और राशिद और दूसरे पक्ष से दीपक, संजीव, लिल्ला और रोहित घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने दोनाें पक्षों के लोगों को मौके से हटाया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। परिवार के लोगों ने घायलों को कसबे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed