फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two sides beat up in Titarawada, six injured

तीतरवाड़ा में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two sides beat up in Titarawada, six injured
कैराना (शामली)। गांव तीतरवाड़ा में शादी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसे छह लोग घायल हो गए। मामला अलग अलग वर्गों का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

रविवार को गांव तीतरवाड़ा में एक शादी के दौरान गली में डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट पर तीन युवक वहां पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। हंगामा होने ने तीनों युवक वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद तीनों युवक अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंच। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पथराव होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। मारपीट में मांगेराम, हरेंद्र तथा बिंटु निवासी गांव मालहेंडी और दूसरे पक्ष के अरशद, जुनैद, परवेज तथा फरमान घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलो को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में मालहेंडी निवासी मांगे राम ने आरोप लगाया कि युवक डीजे के बीच में आए तथा लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उनके ऊपर हमला किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के फरमान ने बताया कि वो बाइक द्वारा अपने खेत से आ रहे थे, रास्ते में डीजे के कारण रास्ता बंद था। रास्ता देने को कहने पर बरातियों ने उनके साथ मारपीट की। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शादी में डीजे बजने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed