फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two people including woman cheated in different ways, accused absconding

Shamli News: अलग-अलग तरीके से महिला समेत दो लोगों से ठगी, आरोपी फरार

Sat, 25 Nov 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two people including woman cheated in different ways, accused absconding
- स्कूटी सवार से आशीर्वाद देने के नाम पर साधु वेशधारी ने अंगूठी व जेब से पांच हजार ठगे
विज्ञापन

- बुजुर्ग महिला की आंखों का इलाज करने का झांसा देकर कानों के टॉपस की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में अलग-अलग तरीके से महिला समेत दो लोगों से ठगी करने के मामले में सामने आए हैं। स्कूटी सवार व्यक्ति से कार सवार साधु वेशधारी व्यक्ति ने आशीर्वाद देने के नाम पर अंगूठी व जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए, तो दूसरे मामले में बुजुर्ग महिला को आंख का इलाज करने का झांसा देकर कानों से सोने के टॉप्स ठग लिए।
शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी अरिहंत जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता ब्रिजेश कुमार के साथ घर से स्कूटी पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बनत बाईपास पर पुल से पहले कार में सवार साधु वेशधारी व्यक्ति और चालक ने पीछे से आकर उनकी स्कूटी को रुकवाया और गोगा म्हाड़ी जाने का रास्ता पूछा। उन्होंने रास्ता बताया तो कार में बैठे साधु वेशधारी व्यक्ति ने कहा आशीर्वाद ले लो। वे कार के पास पहुंचे तो उस व्यक्ति ने उन्हें तिलक लगाया और उन दोनों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद वे कार लेकर चले गए।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद उन्होंने देखा कि उनके हाथ की अंगूठी और जैकेट की जेब से पांच हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने कार का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने अरिहंत की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार दोपहर को बागपत निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी थी। बुजुर्ग महिला आंखों पर नजर का चश्मा लगाए हुए थी। उसी समय एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने महिला से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें आंख की समस्या है। अनजान व्यक्ति ने कम पैसे में इलाज का लालच देकर अपनी बातों में उलझा लिया और बस स्टैंड के निकट बुढ़ाना मार्ग पर अपना क्लीनिक बताकर वहां ले गया।
एक दुकान के बाहर खड़ा होकर कहा कि यहीं पर उसका क्लीनिक है। उसने महिला से कहा कि कानों में पहने हुए सोने के टॉप्स मशीन से जांच के दौरान दिक्कत करेंगे। इन्हें निकालकर उन्हें दे और जांच के बाद वापस मिल जाएंगे। बुजुर्ग महिला उस व्यक्ति के झांसे में आ गई और कानों से टॉप्स निकालकर उसे दे दिए। इसके बाद वह उन्हें क्लीनिक में रखने की बात कहकर वहां से फरार हो गया।

काफी देर तक न आने पर महिला को ठगी का पता चलने पर उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed